Latest Newsझारखंडपाकुड़ में DTF ने सुंदर पहाड़ी पत्थर खदान में की की छापामारी

पाकुड़ में DTF ने सुंदर पहाड़ी पत्थर खदान में की की छापामारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: अवैध पत्थर उत्खनन के खिलाफ शनिवार को जिला टास्क फोर्स की टीम ने रदीपुर ओपी क्षेत्र के सुंदर पहाड़ी पत्थर खदान में छापामारी अभियान चलाया।

इसका नेतृत्व सिविल एसडीओ पंकज कुमार साव ने की। इस दौरान टीम ने हुलियापाथर गांव में पश्चिम बंगाल के वीरू शेख, चांदपुर गांव में बंगाल के शांतनु साह तथा बाघमोरा गांव में बंगाल के ही सुरेश राय अवैध तरीके पत्थर उत्खनन करते पाए गए।

अधिकारियों के आने की भनक लगते ही खनन कार्य से जुड़े लोग मौके से भाग निकले।

इस बाबत जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह ने बताया कि तीनों के खिलाफ बगैर लीज के अवैध पत्थर खनन करने के आरोप में रदीपुर ओपी में लिखित शिकायत दी गई है।

साथ ही बिना कागजात के अवैध रूप से बोल्डर ले जा रहे एक हाइवा को जब्त किया गया है, जिसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

उधर जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह एवं खान निरीक्षक पिटू कुमार ने शनिवार शाम महेशपुर- मुरारोई मुख्य सड़क से अवैध रूप से बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टर को पकड़ा।

चारों ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से बालू ले जाने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान चार बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। संबंधित ट्रैक्टर के आवश्यक कागजातों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...