Latest Newsबिहारभागलपुर में बम विस्फोट, दो बच्चे घायल

भागलपुर में बम विस्फोट, दो बच्चे घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में आज एक बम के अचानक फट जाने से दो बच्चे घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया इस क्षेत्र के करौड़ी बाजार में शनिवार को मो. परवेज के घर के सामने कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे ने शीशी बम को उठा लिया और इसके बाद वह जोरदार आवाज के साथ फट गया।

इससे मो. परवेज के दो बच्चे मो.तबरेज (पांच) और मो. हसनैन घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हबीबपुर थानाक्षेत्र के करोड़ी बाजार (राबिया कॉलोनी) निवासी परवेज आलम पेंटर का काम करता है।

घर पर उसकी पत्नी अन्नू व दो मासूम बेटे पांच वर्षीय तबरेज व तीन वर्षीय हसनैन रहते हैं। परवेज के ससुर मो. सजीम ने बताया कि उनके दोनों नाती तबरेज व हसनैन घर से आधा किमी दूर आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गये थे।

दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे दोनों केंद्र से पढ़ाई कर घर आ रहे थे। घर से 50 कदम पहले स्थित पेड़ के पास कूड़े के ढेर पर रखी बोतल को उठा लाए। बोतल में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था। घर पर आकर दोनों बच्चे उससे खेलने लगे, जबकि बच्चों की मां अन्नू घर के काम में लगी हुई थी। इसी दौरान विस्फोट हुआ और धुआं-धुआं हो गया।

मौके पर मां पहुंची तो देखा कि दोनों बच्चे घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तबरेज की दाहिनी कलाई, गले, आंख व सिर, पैर का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था, जबकि हसनैन के कान के ऊपर फट गया था।

आसपास के लोग जुटे और दोनों बच्चों और मां अन्नू को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे। जहां पर गंभीर रूप से घायल तबरेज का एक घंटे तक इमरजेंसी में इलाज चला।

वहीं मासूम हसनैन अपनी मां के साथ बैठा रो रहा था। मां अन्नू बच्चे की हालत को लेकर बदहवास हुए जा रही थी। करीब साढ़े चार बजे तबरेज को इमरजेंसी के ऑपरेशन थिएटर से निकालकर सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां तबरेज की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृपा सागर ने बताया कि पहले सूचना मिली कि सिलेंडर से विस्फोट हुआ है। फिर बाद में बताया गया कि बोतल में विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया।

घटनास्थल से बोतल का अवशेष नहीं पाया गया, लेकिन खून के छींटे बिखरे हुए थे। परिजनों द्वारा दिये जाने वाले आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। मामले की तफ्तीश जारी है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...