Homeझारखंडझारखंड में ठंडी हवा ने बढ़ी सिहरन

झारखंड में ठंडी हवा ने बढ़ी सिहरन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में करीब पांच दिनों बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। रांची में गुरूवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। हालांकि, ठंडी हवा ने सिहरन बढ़ा दी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 30 जवनरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। किसी प्रकार की बारिश की संभावान इस दौरान नहीं जताई गई है।

सुबह में कोहरा और देर शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछेक जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड और बंगाल के सीमाई इलाकों के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य भर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

उन्होंने बताया कि सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है इसके बाद तेज धूप देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में 4.4 मिलीमीटर बारिश साहिबगंज के राजमहल में हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधित उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया है ।

जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। बादल के कारण रांची के दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही थी।

पिछले 24 घंटे में रांची में दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं उच्चतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सिय है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...