Latest Newsझारखंडजमशेदपुर : नौकरी छूटने से परेशान था युवक, ससुराल में फंदे पर...

जमशेदपुर : नौकरी छूटने से परेशान था युवक, ससुराल में फंदे पर लटककर दी जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझीटोला स्थित चांदनी चौक निवासी गौरव वर्मा (35) ने आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि कोरोना काल में नौकरी छूटने से त्रस्त युवक ने पत्नी से नोक-झोंक के बाद ससुराल में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि गौरव किसी कंपनी में काम करता था। उसके बाद कोरोना संक्रमण काल का दौर आया। उसी दौरान उसे कंपनी से नौकरी गंवानी पड़ी।

इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। उसी बीच वह बेहद तनावग्रस्त रहने लगा। घर वाले डॉक्टर से उसका इलाज भी करा रहे थे।

हालांकि, वह छोटी-बड़ी बातों पर तनाव में आ जाता था। उसी बीच ससुराल में गौरव की पत्नी के साथ हल्का विवाद हो गया।

इससे उसका तनाव बढ़ गया. उसने फंदे से झूलकर फांसी लगाकर अपनी जा दे दी। उसकी एक बेटी भी है।

पुलिस ने घटना स्थल से गौरव के इलाज से संबंधित पर्ची भी बरामद की है। इस घटना से गौरव के परिवारवालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दूसरी ओर, पुलिस आगे मामले की जांच की जांच में जुट गयी है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...