HomeUncategorizedदेश में बढ़ती जा रही गरीब और अमीर के बीच खाईः राहुल...

देश में बढ़ती जा रही गरीब और अमीर के बीच खाईः राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि आज दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, जहां गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।

लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुये उन्होंने बेरोजगारी, छोटे उद्योगों का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की।

कांग्रेस की ओर से चर्चा में भाग लेते हुये राहुल गांधी ने सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किये। उन्होंने कहा कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं।

एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान। इन दो हिन्दुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुये कहा कि वर्ष 2021 में तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। पिछले 50 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में है।

सरकार मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया की बात कर रही है, लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए, वह नहीं मिला और जो रोजगार थे, वे भी गायब हो गये।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने गरीबी में वापस डाल दिया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज मेड इन इंडिया की बात हो रही है। मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता, क्योंकि मेड इन इंडिया वाले छोटे और मध्यम उद्योग हैं।

उनको सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार ने असंगठित सेक्टर को खत्म कर दिया। अगर सरकार उनकी मदद करती तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तैयार हो सकता था। जो लोग देश का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना सकते थे, उनको सरकार ने खत्म कर दिया।

राहुल ने कहा कि सरकार जिस गरीब हिन्दुस्तान को बना रही है, वह चुप नहीं बैठा रहेगा। इस हिन्दुस्तान को दिख रहा है कि आज हिन्दुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश के 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है और यह मौजूदा सरकार ने किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये विपक्ष को जमकर कोसा।

द्विवेदी ने कहा कि पहले जो लोग हिन्दू कहने से कतराते थे, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।

खुद को हिन्दू बताने लगे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग घर में भी छुप कर पूजा करते थे, वे अब मंदिर में पूजा करने की फोटो साझा कर रहे हैं। द्विवेदी का इशारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...