Latest Newsझारखंडमेयर आशा लकड़ा ने कहा- रांची नगर निगम को बदनाम करने की...

मेयर आशा लकड़ा ने कहा- रांची नगर निगम को बदनाम करने की हो रही कोशिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि मोरहाबादी मैदान के इर्द-गिर्द ठेला-खोमचा एवं अस्थाई दुकान लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे लोगों की रोजी-रोटी हेमंत सोरेन की सरकार ने छीनी है।

उन्हें उपयुक्त जगह देने की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की ही है।

उन्होंने रविवार को कहा कि नगर निगम संबंधित दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराने की दिशा में सिर्फ और सिर्फ एक माध्यम है।

इसलिए इन दुकानदारों की रोजी-रोटी छीने जाने को लेकर कुछ लोग रांची नगर निगम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है।

साथ ही कहा कि कुछ दिनों पूर्व मोरहाबादी में जिस जगह पर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वहां मुख्यमंत्री के पिता शिबू सोरेन का आवास है।

इसलिए राज्य सरकार ने अपनी गलती को छिपाने के लिए वहां से ठेला-खोमचा एवं अस्थाई दुकानों को हटाने का फरमान जारी कर दिया।

मेयर ने कहा कि यदि राज्य सरकार चाहती तो संबंधित स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर एवं पुलिस पेट्रोलिंग की नियमित व्यवस्था कर हाई सिक्योरिटी जोन को सुरक्षित कर सकती थी।

संबंधित स्थल से निरीह दुकानदारों को हटाकर राज्य सरकार ने उनकी रोजी-रोटी छीनने का काम किया है।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि जब तक इन दुकानदारों के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उन्हें पूर्व की तरह ठेला, खोमचा एवं अस्थाई दुकान लगाने की इजाजत दी जाए। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई सिक्योरिटी जोन को सुरक्षित करने की व्यवस्था की जाए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...