Latest Newsझारखंडझारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं और संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना देश एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लता के निधन से मर्माहत हूं। यह देश और देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हर किसी की आंखें नम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हज़ार गानों को सुरीली आवाज दी। उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी।

उन्होंने कहा कि आज उनके हमारे बीच नहीं होने से सुरों का एक कारवां थम सा गया है लेकिन वे अपनी आवाज से हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगी।

उनके गाने हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है।

मुंडा ने कहा कि स्वर कोकिला “भारत रत्न” लता मंगेशकर के निधन से मन बहुत ही दुखी है। पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि बचपन से जिनके गीतों को सुनकर बड़ा हुआ। ऐसी साक्षात मां सरस्वती की पुत्री भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से हृदय व्यथित है।

ईश्वर भारतीय संगीत जगत की धरोहर को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उभरने का साहस दें।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सादगी एवं सौम्यता की प्रतिमूर्ति स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर से मन शोकाकुल है। लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को पूरे विश्व में गुंजायमान किया है। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

प्रदेश भाजपा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत जगत की अद्वितीय प्रतिभा का चला जाना देश के लिए वही नहीं दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि लता दीदी कला क्षितीज पर ध्रुवतारा की तरह सदैव आनेवाली पीढियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह खबर पूरे देश को शोकाकुल कर गया है।

लेकिन लता जी अपनी गीतों से हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।अपने संगीत से दीदी ने देश का सदैव मान बढ़ाया।

ईश्वर उनके परिजनों एवं लाखों प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने शोक प्रकट किया है।

उरांव ने शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लता जी का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लता ने अपनी आवाज के जादू से देश ही नहीं पूरी दुनिया में पहचान बनाई।

चाहे वह देशभक्ति गीत हो या, भजन अथवा अन्य फिल्मी गीत हो, वह इन गीत-संगीत के माध्यम से सदियों तक जीवित रहेगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने स्वरों से पूरे विश्व में भारतीय संगीत को प्रतिष्ठा दिलाने वाली सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन की दुःखद खबर से मन व्यथित है।

मां सरस्वती लता दीदी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दुखद ख़बर, अपूरणीय क्षति।

उन्होंने कहा कि यह एक युग का अंत है। ईश्वर उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुखद घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन पर संगीत, कला जगत बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर अपने गीतों के जरिए से अनंत काल तक अजर अमर रहेंगी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से कलाकार, संगीतकार, और युवा पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करती रहेंगी। लता मंगेशकर ने देशभक्ति की जो मशाल जलाई। वह हमेशा जलती रहेंगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...