Latest Newsझारखंडझारखंड में छापेमारी कर मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपराधी को किया गिरफ्तार,...

झारखंड में छापेमारी कर मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपराधी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर हुई रवाना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जामताड़ा: मुंबई क्राइम ब्रांच ने झारखंड के जामताड़ा में राघवन मुहल्ले में छापेमारी की । टीम ने जिले में रह रहे शाहनवाज फकरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इस अपराधी पर मुंबई में कई अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, छिनतई, चोरी डकैती जैसे बड़े आपराधिक मामले हैं। मुंबई ठाणे की क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।

इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम ने पहले बिहार के भागलपुर में छापा मारा था। इसके बाद यह अपराधी भागकर झारखंड आ गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधी मुंबई में अपना आपराधिक गिरोह खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए अपराधी ने अपने गिरोह में कई लोगों को शामिल किया था।

पुलिस ने इसके गिरोह से जुड़े पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह अपराधी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। अपराधी को पकड़ने के बाद पुलिस इसे रिमांड पर लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...