Homeझारखंडजमशेदपुर पुलिस पर पथराव करने वाले पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में...

जमशेदपुर पुलिस पर पथराव करने वाले पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पोस्तोनगर में जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव करने और हाथापाई करने के मामले में बस्ती के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को उन्हें न्यायालय में भेजा, जहां से वे जेल भेज दिए गये।

गिरफ्तार आरोपितों में पोस्तोनगर का रहने वाले श्यामसुंदर यादव, बागबेड़ा नेहरू बगान का बच्चा तिवारी, बागबेड़ा कॉलोनी के चंद्रदेश सिंह, नीरज कुमार और बिनोद कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने तब छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। उसी समय बस्ती के कुछ लोग पुलिस से उलझ गये और हाथापाई भी की।

कुछ लोगों ने पुलिस पर हाथ उठाये और वर्दी उतारने की धमकी देने लगे। इस दौरान पुलिस वैन पर पथराव भी किया गया।

बाद में लोगों ने थाने का घेराव करने के साथ प्रदर्शन भी किया। घटना की जानकारी पाकर देर रात एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन भी पहुंचे।

पकड़े गये सभी को छोड़ने की मांग करते हुए लोग थाने के बाहर ही जुटे रहे। पुलिस लोगों के दबाव में नहीं आयी और अंततः सोमवार को पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...