Homeझारखंडसिमडेगा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, थोड़ी दूरी पर...

सिमडेगा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, थोड़ी दूरी पर घायल अवस्था में मिली लड़की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: पुलिस ने सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी टापूडेगा करंज टोली गांव से एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया है।

मृत युवक की शिनाख्त रामकिशुन महतो (25) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के शव से थोड़ी दूरी पर एक लड़की घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक युवक के मौत का वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। इस संबंध में लड़के और लड़की के परिवार वालों लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

बताया जा रहा है कि लड़के का शव अपने घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने मंगलवार को बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है।

जबकि एक घायल अवस्था में मिली लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और लड़की के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...