HomeUncategorizedभाजपा नेता सोमैया का सम्मान करने वाले 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस...

भाजपा नेता सोमैया का सम्मान करने वाले 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया का पुणे में सम्मान करने वाले 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इनमें पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष बापू मानकर, पार्षद प्रदीप देसरडा, दत्ता खाड़े आदि शामिल हैं। मामले में अभी तक किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार पुणे नगर निगम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगैर अनुमति के किरीट सोमैया को सम्मानित किया था और नगर निगम परिसर में नारेबाजी की थी।

इस मामले में नगर निगम की शिकायत पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शनिवार रात मामला दर्ज किया गया है। रविवार को इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि पुणे में जंबो कोरोना सेंटर में एक सौ करोड़ रुपये का घोटाले की शिकायत करने गए किरीट सोमैया पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमले का प्रयास किया था।

शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आठ शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसी जगह पर एक कार्यक्रम आयोजित करके किरीट सोमैया को सम्मानित किया था। मुंबई नगर निगम ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।

इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा था कि सरकारी कार्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है।

इसी वजह से शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में शनिवार रात मामला दर्ज किया है और रविवार को मामले की गहन छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...