Homeझारखंडकांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए NSUI की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता...

कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए NSUI की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल पर कई इकाईयों के पुनर्गठन में देरी करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए यह इस्तीफा दिया है।

गुप्ता ने ट्विटर पर पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की।

पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में, गुप्ता ने कहा मैंने इस्तीफा दे दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन लंबे समय से लंबित हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय समिति की नियुक्ति का उदाहरण दिया, जिसमें एक वर्ष और तीन महीने लगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कई अन्य राज्य इकाईयां नए कार्यकर्ताओं के लिए जगह बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रतीक्षा कर रही हैं।

वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, महासचिव (संगठन) द्वारा लगातार की जा रही देरी संगठन को नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) के पास बार-बार जाना संभव नहीं है।

इस प्रकार स्थिति मुश्किल हो गई है।

उन्होंने महामारी के कठिन समय के दौरान काम करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

गुप्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की संयुक्त सचिव भी थीं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...