जमशेदपुर में मंत्री बन्ना गुप्ता की राज्यस्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड में शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माधवी और लक्ष्मण को पोलियो ड्राप पिलाकर किया।

मंत्री ने जमशेदपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामजनम नगर, कदमा में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की गई।

मौके पर बन्ना गुप्ता ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि निकटतम पोलियो बूथ पर जाकर पांच वर्ष एवं उससे कम उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नए तकनीक के साथ इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही है।हम आगामी बजट में भी इसका ख्याल रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाला बजट राज्य में स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा। इस अवसर पर डॉ एल के दास, डॉ केके मांझी के अलावे साहिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article