झारखंड : महिला को घर में अकेला देख प्रेमी मनाने लगा रंगरेलियां, पति ने रोका तो मार डाला

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरकानी गांव में शनिवार की रात गांव के ही एक प्रेमी ने विवाहिता पकु मुर्मू के पति 40 वर्षीय सोनेल मरांडी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई।

घटना की सुचाना पर पुलिस इंस्पेक्टर बलबीर सिंह थाना प्रभारी बलिराम रावत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव में सिदो कान्हू मेला के अवसर पर संथाली नाटक का आयोजन किया गया था। सभी लोग नाटक देखने के लिए गए थे। मृतक भी गांव में हो रहे संथाली नाटक देखने के लिए गया था।

सोनेल मरांडी की पत्नी अपने घर में खाना बना रही थी। इधर मौके का फायदा उठाकर प्रेमी ने रात के करीब 10 बजे घर मे घुसकर विवाहिता से छेड़खानी शुरू कर दी।

इसी मौके पर विवाहिता का पति सोनेल मरांडी घर पहुंच गया। पत्नी के साथ छेड़खानी करते देख पति ने इसका विरोध किया। जिसपर प्रेमी ने सोनेल मरांडी को कुदाल से सिर पर हमला कर दिया।

जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया और कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की शादी चार साल पहले पूर्व हुई थी।

विवाहिता को कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला में हत्या हुई है। हलांकि प्रेमी अमीन मरांडी ने हत्या करने की बात कही जा रही है।

बताया कि विवाहिता का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हत्या की चर्चा हर चौक-चौराहों पर लोग करते नजर आ रहे है। हलांकि इस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवई चल रही है।

Share This Article