HomeUncategorizedHoroscope : इन राशि वालों को होगा लाभ और इन राशि वालों...

Horoscope : इन राशि वालों को होगा लाभ और इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जाने अपना आज का Rashifal

Published on

spot_img

Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का महत्व अलग-अलग बताया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के गोचर से Rashifal का आकंलन किया जाता है।

2 मार्च 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जानिए 2 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Horoscope: These zodiac signs will benefit and these zodiac signs have to be careful, know your today's Rashifal

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का Rashifal

मेष

आप हर फील्ड में बेहतर प्रदर्शन और अच्छा परिणाम देंगे, इससे आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास मिलेगा.
क्या करें- प्रातःकालीन सूर्य के दर्शन करें और महादेव जी के मंदिर जाएं और दर्शन करें।
क्या नहीं करें- हाथ आएं लाभ के सौदे सा मौकों को गंवाएं नहीं।
उपाय- श्री शिव पुराण पढ़ें।

वृषभ

आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर में मायके पक्ष का कोई मेहमान आएगा, जिससे आप अपने अंतर्मन की बातचीत करेंगे और मन प्रसन्न होगा।
क्या करें- मेहनत करें और आलस्य से दूर रहें।
क्या नहीं करें- किसी भी मित्र को गलत बात के लिए प्रेरित न करें।
उपाय- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन

व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। खुद के स्वभाव को विनम्र बनाकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
क्या करें- लोगों से मधुर वाणी में वार्तालाप करें।
क्या नहीं करें- आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का घर में संग्रह ना करें।
उपाय- भगवान शिव का रूद्राभिषेक करें और ललाट पर केसर का तिलक करें।

कर्क

मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे. आमोद-प्रमोद, खेल, पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। नवीन कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है।
क्या करें- अपने भाग्य पर भरोसा करें, किंतु मेहनत या कर्म के बिना भाग्य साथ नहीं देता यह भी याद रखें।
क्या नहीं करें- अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें।
उपाय- बरगद की पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं।

सिंह

विपरीत परिस्थितियों पर काबू प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध पहले से अधिक मजबूत बनेंगे।
क्या करें- हर हाल में प्रसन्नचित्त रहें।
क्या नहीं करें- प्रभु पर विश्वास अवश्य करें किंतु अंधविश्वास नहीं करें।
उपाय- मां भगवती की आराधना करें एवं श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन का भय रहेगा। कार्य करने का मन नहीं होगा।
क्या करें- विपरीत परिस्थिति दिखने पर भी धैर्य बनाए रखें।
क्या नहीं करें- कभी भी संत पुरूष या ब्राह्मण की निंदा ना करें।
उपाय- श्री महादेव जी की भस्मारती करें या दुग्धाभिषेक करें।

तुला

दूसरों की आलोचना करने से बचें, रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। गुस्सा छोड़कर नरमी से पेश आएंगे तो राह आसान होगी। इस महीने के अंत में ग्रह दशा सामान्य होगी।
क्या करें- बच्चों को धार्मिक पुस्तकें पढ़ने को दें, महापुरुषों की कहानियां उनको सुनाएं।
क्या नहीं करें- अपनी तारीफ स्वयं ना करें।
उपाय- लड्डू गोपाल की सेवा सुश्रुषा करें।

वृश्चिक

परेशानियों से कुछ हद तक राहत मिलेगी। किसी भी मामले में ठोस कदम न उठाएं, परिवार और भविष्य पर उसका असर पड़ेगा।
क्या करें- अपनी हकीकत या स्थिति सदैव याद रखें।
क्या नहीं करें- दूसरों की भावनाओं को आहत नहीं करें।
उपाय- श्री हनुमान जी के बाएं पैर का सिंदूर अपने मस्तक पर लगाएं।

धनु

आप संकोची स्वभाव के कारण अपनी बात को किसी से कह नहीं पाएंगे। आप अपना समय बच्चों को भी दें, उनके साथ रहे और उनके विचारों को समझें।
क्या करें- सदैव सच का साथ दें।
क्या नहीं करें- स्वयं गंदगी ना करें और दूसरों को करने से रोकें।
उपाय- पीने के पानी रखने वाले स्थान या परिण्डे पर घी का दीपक लगाएं।

मकर

कभी भी उनको कठोरता से न झिड़कें, साथ ही बच्चों को चाहिए कि वे पिता का आदर करें और अपनी बात को शेयर करें।
क्या करें- हंसमुख रहें।
क्या नहीं करें- शक या शंका नहीं पालें।
उपाय- भोजन में खीर बनाएं पश्चात् घर के देवी देवताओं को भोग लगाकर स्वयं और पूरा परिवार ग्रहण करें।

कुंभ

आप एक तरफ काम, नीति, महत्वाकांक्षा और कैरियर में उपलब्ध्यिों के लिए कोशिश करेंगे और दूसरी तरफ घर-परिवार, घरेलू दायित्व के लिए भी तैयार रहेंगे।
क्या करें- स्वयं का कार्य पूरा हो तब ही दूसरों की मदद करें।
क्या नहीं करें- आगे बढ़ने के लिए झूठ का सहारा ना लें।
उपाय- महादेव जी के शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।

मीन

आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। संतान से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त होंगे। प्यार और खुशियां दोनों एक साथ मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
क्या करें- कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से ले।
क्या नहीं करें- ज्यादा भावुक नहीं बनें।
उपाय- श्री संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: Horoscope : महादेव की कृपा से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, देखें अपना आज का Rashifal 

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...