Homeझारखंडचुटूपालू घाटी में टेलर का हुआ ब्रेक फेल, रांची से आ रही...

चुटूपालू घाटी में टेलर का हुआ ब्रेक फेल, रांची से आ रही 407 को मारी टक्कर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रांची-पटना मुख्यमार्ग पर चुटूपालू घाटी और पटेल चौक पर दुर्घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

आज से 10 वर्ष पूर्व एनएच-33 पर फोरलेन निर्माण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मौत का खेल शुरू हुआ था।

उसी फोरलेन पर पटेल चौक के समीप फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ तो यहां भी दुर्घटनाओं के साथ-साथ मौत का सिलसिला शुरू हो गया है।

यहां भी एनएचएआई के ठेकेदारों के द्वारा की जा रही मनमानी के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

बुधवार की सुबह और शाम सड़क दुर्घटना में कई लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार बुधवार की आने सुबह रांची की ओर से आ रही 407 वाहन को पीछे से आ रहे इंगोट लदे ट्रेलर ने पीछे से मारते हुए पोद्दार पेट्रोल पंप पर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। जबकि शाम में एक ब्रेक फेल ट्रक ने यात्रियों से भरा टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में टेंपो सवार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि इस घटना में किसी की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सके।

स्थानीय लोगों ने कहा, पूल निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार कर रहे है मनमानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार लापरवाही बरते हुए हैं। मनमानी से कार्य करने के कारण सड़क सुरक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है।

जिसके कारण आम लोगों की जान जा रही है। अगर समय रहते जिला प्रशासन इस ओर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो निश्चित ही बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं की जा सकती है।

यहां होने वाली दुर्घटनाओं में अब तक लगभग 50 लोगों ने अपनी जान गवाई है। ठेकेदार की मनमानी रवैया के खिलाफ धरना भी दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...