Homeझारखंडहेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा: दिलीप सैकिया

हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा: दिलीप सैकिया

Published on

spot_img

रांची: झारखंड भाजपा के प्रभारी दिलीप सैकिया ने कहा कि पार्टी हेमंत सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के चेहरे को जनता के बीच उजागर करेंगे। हेमन्त सरकार जनविरोधी ही नहीं बल्कि देशविरोधी ताकतों को मदद कर रही है।

हेमन्त सरकार के खिलाफ जनजागरण खड़ा करेंगे। तुष्टीकरण राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी। मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है।

जानबूझकर भाषा के नाम पर, स्थानीयता के नाम पर लड़ाया जा रहा है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा। नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्थानीयता पर हेमन्त सरकार को अपना रूख साफ करना चाहिए।

हेमन्त सरकार जान बूझकर प्रदेश की जनता को उलझाकर रखी है।

महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा…

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते ताकत एवं संपन्नता से विपक्ष और विदेशी एजेंट घबराया हुआ है। भारत वैभव संपन्नता की ओर बढ़ रहा है।

इससे घबराकर अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए अलग अलग एजेंडा लेकर आ रहे हैं। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है।

इस दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा झंडे लगाएगी और अन्य कार्यक्रम करेगी।

पार्टी दिवस के मौके पर विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी की स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 शराब भट्टियां ध्वस्त

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी...

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चान्हो प्रखंड समिति का किया गठन, मकबूल अहमद आजाद बने अध्यक्ष

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रविवार को चान्हो प्रखंड समिति का गठन...

BJP का 11 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन

Jharkhand News: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर...

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

खबरें और भी हैं...