रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने शुरू की फिल्म मिस्टर मम्मी की शूटिंग

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने सोमवार से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग इंग्लैण्ड में हो रही है।

फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का ऐलान पिछले महीने ही हुआ था और इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था, जिसमें रितेश और जेनेलिया दोनों ही प्रेग्नेंट नजर आ रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी सोच बच्चे के मामले में एक-दूसरे से बिलकुल अलग होती है। लेकिन बाद में काफी नोंक-झोंक के बाद कुछ और ही परिणाम देखने को मिलता है।

इस फिल्म के जरिये रितेश और जेनेलिया लगभग दस साल बाद बड़े पर्दे पर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2012 में आई फिल्म तेरे नाल लव हो गया में नजर आये थे।

‘मिस्टर मम्मी’ के अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म और इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘मिस्टर मम्मी’ को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। वहीं शाद अली इसे निर्देशित करेंगे।

Share This Article