झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई का लिया फैसला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और पूर्व बीडीओ मेदिनीनगर सदर जय कुमार राम पर विभागीय कार्रवाई का फैसला किया है।

सेवानिवृत आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार को जांच संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इनके समक्ष 15 दिनों के अंदर पूर्व बीडीओ को अपने पक्ष में जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

जय कुमार राम पर 06 अक्टूबर, 2017 से 06 अप्रैल, 2018 तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, मनरेगा एवं पीएम आवास योजना ग्रामीणों के कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है।

तत्कालीन डीसी की अनुशंसा पर कार्मिक विभाग ने जांच बिठाई थी। अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया।

प्रथमदृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्णय किया गया है।

Share This Article