Homeझारखंडसरहुल को लेकर रांची DC और SSP ने सरना समिति के साथ...

सरहुल को लेकर रांची DC और SSP ने सरना समिति के साथ की बैठक

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन ने सरना समिति के सदस्यों के साथ बैठक की ।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विधि व्यवस्था के मामले में रांची ने निराश नहीं किया। इस बार भी हमें उम्मीद है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल का त्यौहार मनाया जायेगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देर्शों में छूट दिये जाने की बात पर उपायुक्त ने कहा कि आपकी भावनाओं से आला अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

प्रकृति से जुड़ाव कल भी जरुरी था

उपायुक्त ने कहा कि कहा कि बच्चे और 60 साल से उपर के बुजुर्ग जुलूस में शामिल न हो इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा करें कि देश दुनिया में सकारात्मक संदेश जाये।

उपायुक्त ने कहा कि सरहुल के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर जो भी बातें कही है उससे नोट कर लिया है। जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

उन्होंने सभी बीडीओ एवं सीओ को संबंधित थाना प्रभारी के साथ सरना समिति के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी विधि व्यवस्था में व्यवधान से संबंधित सूचना मिले तो वरीय पदाधिकारियों को सूचना दें।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव कल भी जरुरी था, आज भी है और आने वाले समय में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

मामलों पर उचित व्यवस्था करने की बात कही गयी

साइंस टेक्नॉलॉजी से सुविधाएं बढ़ सकती है लेकिन मानव का अस्तित्व प्रकृति से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से सीख लेते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन आवश्यक है।

बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल मनाने की बात कही गयी।

बैठक में एसडीओ दीपक दुबे के द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स की जानकारी दी गयी। गा

इडलाइन्स के अनुसार शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के 100-100 की संख्या में निकलने, शाम छह बजे तक धार्मिक जुलूस को खत्म करने की जानकारी दी गयी। समिति के सदस्यों के बताया गया कि जहां पर सभी ग्रुप का मिलान होगा।

वहां श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या एक हज़ार से अधिक नहीं होनी चाहिये। बैठक के दौरान सरना समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बाते भी रखी।

विधि व्यवस्था को लेकर सदस्यों द्वारा प्रकाश में लाये गये मामलों पर उचित व्यवस्था करने की बात कही गयी।

Latest articles

रांची पुलिस की अड्डेबाजी पर सख्ती, चौक-चौराहों पर चलेगा विशेष अभियान, फोन नबंर जारी

Jharkhand News: रांची पुलिस ने चौक-चौराहों और खुले मैदानों में अड्डेबाजी करने वालों के...

फैटी लिवर से सिरोसिस तक, जानें कैसे रखें लिवर को Healthy और Strong

Lifestyle News: लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, जो डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म को...

कोरोना का खतरा फिर बढ़ा! ठाणे में युवक की मौत, दिल्ली में 23 नए केस

COVID-19: देश में COVID-19 के मामले फिर से spike कर रहे हैं। ठाणे में...

लातेहार में नक्सली मुठभेड़, 15 लाख के इनामी पप्पू लोहरा और प्रभात गंझू ढेर, जवान घायल

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के इचाबार जंगल में...

खबरें और भी हैं...

रांची पुलिस की अड्डेबाजी पर सख्ती, चौक-चौराहों पर चलेगा विशेष अभियान, फोन नबंर जारी

Jharkhand News: रांची पुलिस ने चौक-चौराहों और खुले मैदानों में अड्डेबाजी करने वालों के...

फैटी लिवर से सिरोसिस तक, जानें कैसे रखें लिवर को Healthy और Strong

Lifestyle News: लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, जो डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म को...

कोरोना का खतरा फिर बढ़ा! ठाणे में युवक की मौत, दिल्ली में 23 नए केस

COVID-19: देश में COVID-19 के मामले फिर से spike कर रहे हैं। ठाणे में...