Homeझारखंडबोकारो में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लोहरदगा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर...

बोकारो में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लोहरदगा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा/बोकारो : झारखंड के लोहरदगा और बोकारो जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है।

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। इसी तरह बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकले जुलूस पर पत्थर फेंके गए।

इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाला।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी जमकर पथराव कर दिया है। खबर है की ट्रेन की एक बोगी का शीशा टूटा गया है। हालांकि यात्रियों के घायल होने की किसी भी तरह सूचना अभी तक नहीं मिली है।

उपद्रवियों ने लगाई आग

लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है।

उपद्रवियों ने करीब 10 से अधिक वाहनों को फूंक डाला। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी।

मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक ऑटो, चार साइकिल और मेला में लगी कई दुकानें आग में जल गईं। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है।

हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को रोकने की प्रयास में जुटी हुई है।

बोकारो में बाइक जुलूस पर पथराव

बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक जुलूस पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बाइक जुलूस को वहीं रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग विरोध में बाइक छोड़ चले गए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...