Latest NewsझारखंडRANCHI : दुल्हन के शादी से इनकार करने के मामले में अब...

RANCHI : दुल्हन के शादी से इनकार करने के मामले में अब लड़के के पिता ने लड़की को विदा कराने की लगाई गुहार, SSP को दिया आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दो दिन पहले ही मैकी रोड में राजकमल धर्मशाला में शादी (Wedding) समारोह में हुए विवाद का मामला दूल्हा पक्ष SSP के पास लेकर चला गया है।

दूल्हे के पिता दिलीप राम ने SSP को आवेदन देकर लड़की पक्ष पर बारात पार्टी में बंधक बनाकर मारपीट करने, जेवरात लूटने और बारात (Barat) में आई महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

मांग में डाल दिया था सिंदूर

दिलीप ने यह भी कहा कि मारपीट देखकर उनके बेटे ने अपनी होने वाली पत्नी की मांग में सिंदूर इसलिए डाल दिया, क्योंकि उसने सोचा कि इससे विवाद शांत हो जाए।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूल्हे के पिता ने अपनी पुत्रवधू को विदा कराने की गुहार लगाई है।

मालूम हो कि शुक्रवार की रात दहेज स्वरूप 5 लाख के लिएिववाद के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

दुल्हन की मां ने गहने व पैसे हड़पने का लगाया आरोप

दुल्हन की मां कौशल्या देवी ने बताया कि कांटाटोली स्थित गौस नगर निवासी दिलीप वर्मा के बेटे विकास वर्मा से उनकी बेटी की शादी तय हुई थी।

दूल्हे के पिता ने 2.50 लाख नकद, सोने की चेन, अंगूठी और एक स्कूटी समेत अन्य सामान को पहले ही ले लिए थे।

शुक्रवार को बारात पहुंचने के बाद जयमाला से पहले ही दूल्हे के पिता दिलीप वर्मा ने 5 लाख रुपए दहेज मांगना शुरू कर दिया।

असमर्थता जताने पर दिलीप वर्मा ने बारातियों के साथ मंडप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जयमाला स्टेज तोड़ दिया।

बता दें कि जयमाला के समय युवक के पिता ने लड़कीवालों से स्टेज पर चढ़कर अचानक पांच लाख रुपए की मांग कर दी थी।

इसके बाद लड़की ने दहेजलोभियों के घर शादी करने से इनकार कर दिया था और देखते हुए ही देखते मामला विवाद में बदल गया था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...