Latest Newsविदेशइराक में रेतीले तूफान से 'हाहाकार', हवाई अड्डे, स्कूल, ऑफिस बंद, देखे...

इराक में रेतीले तूफान से ‘हाहाकार’, हवाई अड्डे, स्कूल, ऑफिस बंद, देखे Photo

spot_img
spot_img
spot_img

बगदाद:  इराक में सोमवार को उठे रेतीले तूफान (Sand Storm) से हाहाकार मच गया है। समूचा मुल्क हलकान है।

देशभर के हवाई अड्डों, स्कूलों और दफ्तरों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। अप्रैल के बाद से इराक में उठा यह आठवां तूफान है।

रेतीले तूफान से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे 4000 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इराक में रेतीले तूफान से हाहाकार, हवाई अड्डे, स्कूल, ऑफिस बंद, देखे Photo

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मई के शुरुआत में उठे रेतीले तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 5000 लोगों सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था।

ताजा सूरत-ए-हाल गंभीर है। धूल के घने बादलों ने राजधानी बगदाद को नारंगी रंग की चमक से ढक दिया है।

इसका व्यापक असर दक्षिणी इराक के शिया बहुल नजफ और उत्तरी कुर्द स्वायत्त क्षेत्र में सुलेमानियाह समेत कई अन्य शहरों में दिखा है।

इराक में रेतीले तूफान से हाहाकार, हवाई अड्डे, स्कूल, ऑफिस बंद, देखे Photo

कई को आईसीयू में रखा गया है, बुजुर्गों को ज्यादा तकलीफ हुई

रेत इमारतों की छतों, कारों और घरों में घुस गई। राजधानी बगदाद समेत इराक के 18 प्रांतों में से सात में अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।

अस्पतालों को खुला रखा गया है ताकि बुजुर्ग और दमे की बीमारी और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज हो सके।

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बदर के अनुसार 4000 लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कई को आईसीयू में रखा गया है। बुजुर्गों को ज्यादा तकलीफ हुई।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...