Latest NewsUncategorizedReserve Bank ने केंद्र को 30,307 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान करने...

Reserve Bank ने केंद्र को 30,307 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान करने की मंजूरी दी

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र सरकार को लेखा वर्ष 2022 के लिए लाभांश के रूप में 30,307 करोड़ रुपये का भुगतान करने की शुक्रवार को मंजूरी दी।

RBI ने साथ ही आकस्मिक जोखिम बफर (crb) को भी 5.50 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। आरबीआई को बैलेंस शीट पर साढ़े पांच प्रतिशत से साढ़े छह प्रतिशत के बीच सीआरबी रखनी होती है।

रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की 596वीं बैठक शुक्रवार को मुम्बई में RBI Governor Shaktikanta Das की अध्यक्षता में हुई।

596वीं बैठक शुक्रवार को मुम्बई में हुई

बैठक में लेखा वर्ष 2021-22 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 30,307 करोड़ रुपये की रकम हस्तांतरित किये जाने की भी मंजूरी दी गई।

इस बैठक में आरबीआई के निदेशक मंडल ने मौजूदा आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की। निदेशक मंडल ने साथ ही भू-राजनीतिक स्थितियों के प्रभाव और वैश्विक चुनौतियों की भी समीक्षा की।

निदेशक मंडल ने अप्रैल 2021 से मार्च 22 के बीच आरबीआई के कार्यो पर भी चर्चा की। बैठक में लेखा वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक रिपोर्ट और आरबीआई के अकांउट को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक में डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन(Deputy Governor Mahesh Kumar Jain), डॉ माइकल देबब्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव, टी रबि शंकर और अन्य निदेशक मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...