गुमला में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले की सुरसांग थाना पुलिस ने एक मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले दो नामजद आरोपितों वाहिद शाह (22) व अरबाज खान (20) को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में सुरसांग के थाना प्रभारी संदीप राज ने बताया कि दोनों आरोपितों ने 25 मई को एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

इस बीच वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण के हल्ला किये जाने पर दोनों दुष्कर्मी वहां से भाग निकले।

ग्रामीण ने इसकी सूचना लड़की के चाचा उमेश कुमार खड़िया को दी। इसके बाद पीड़ित को घर लाया गया। पीड़ित ने इशारों में घटना के बारे बताया।

आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया

उमेश के लिखित बयान के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सुरसांग थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बुधवार की रात दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष जुर्म स्वीकार कर लिया है।

इस गिरफ्तारी में सुरसांग थाना प्रभारी संदीप राज, गफ्फार अंसारी, सचिन सिंह, फुल जेम्स टोप्पो, जोगी केरकेट्टा, बंधन उरांव व अनिल उरांव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This Article