Latest NewsUncategorizedमनीष सिसोदिया होने वाले हैं गिरफ्तार: केजरीवाल

मनीष सिसोदिया होने वाले हैं गिरफ्तार: केजरीवाल

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दावा किया कि स्वाथ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।

केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था कि केंद्र सरकार एक फर्जी केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है।

भरोसेमंद सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को भी गिरफ्तार करने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को सिसोदिया के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करने का आदेश दिया है।

सिसोदिया को जेल भेजने के पीछे की राजनीति नहीं जानते

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, सिसोदिया ने लाखों बच्चों को उज्‍जवल भविष्य दिया है। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जैसे लोगों को झूठे मामलों में सलाखों (Bars) के पीछे डालकर, वे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो अच्छा काम कर रहे हैं, उसे रोकना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आप नेताओं को एक-एक करके जेल में डालने के बजाय, कृपया हम सभी को एक बार में जेल में डाल दें।

केजरीवाल ने कहा कि वह जैन और सिसोदिया को जेल भेजने के पीछे की राजनीति नहीं जानते। इससे देश का ही नुकसान होगा।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...