Latest Newsझारखंडभगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में भव्य रूप से मनेगा International...

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में भव्य रूप से मनेगा International Yoga Day

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में देश के प्रसिद्ध 75 जगहों में इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) भव्य तरीके से मनाया जायेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) द्वारा देश के जिन 75 प्रमुख जगहों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है, उनमें शहीद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली आदिवासी बहुल उलिहातू गांव भी शामिल है।

उलिहातू में यह कार्यक्रम भव्य तरीके से सफल हो सके, इसे लेकर पतंजलि के प्रभारियों द्वारा सोमवार को उलिहातू का दौरा किया गया।

पौधरोपण किया गया भी किया गया

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मदन मोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए स्थल चयन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए उलिहातू का दौरा करने वालों में पतंजलि किसान सेवा समिति (Farmers Service Committee) के राज्य प्रभारी करम, झारखंड के युवा प्रभारी उमेश, भारत स्वाभिमान के खूंटी जिला प्रभारी मदन मोहन गुप्ता, खूंटी जिला युवा प्रभारी योगेश मिश्रा सहित संगठन के रोहित, उपेंद्र, सतीश, दीपक आदि शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान समिति के लोगों ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली बिरसा ओड़ा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर वहां कुछ देर के लिए योग भी किया।

इसमें बिरसा के वंशज सुखराम मुंडा भी शामिल हुए। बाद में उलिहातू स्थित एसएसबी कैंप में पौधरोपण (Plantation) किया गया और अड़की प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

उलिहातू से खूंटी लौटने के बाद संगठन के लोगों ने जिला समिति के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक रणनीति बनायी।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...