Latest Newsझारखंडभाजपा नेताओं के वंशवाद व परिवारवाद वाले बयान पर बंधु तिर्की का...

भाजपा नेताओं के वंशवाद व परिवारवाद वाले बयान पर बंधु तिर्की का पलटवार

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने मंगलवार को कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और राजनीतिक सुचिता पर भाषण देने वाली भाजपा के सांसद सदस्यों में से 11 प्रतिशत सदस्यों की पृष्ठभूमि वंशवाद की पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है।

यानि उनके 301 सांसदों में 45 सांसद वंशवाद की पृष्ठभूमि से हैं। कई राज्यों के वर्तमान और निवर्तमान मुख्यमंत्री भी इसी पृष्ठभूमि से संबंधित हैं।

45 सांसद वंशवाद की पृष्ठभूमि से

बंधु तिर्की ने कहा कि यहां तक कि वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट के प्रमुख चेहरे पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया वंशवादी राजनीति के चमकते चेहरे हैं,

लेकिन जब आदिवासी, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के बच्चे राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने के लिए आगे आते हैं तो भाजपा (BJP) के नेताओं को दिक्कत होती है।

यह इनकी सामंती मानसिकता ही है कि इन्हें भाजपा, संघ, पूंजीपतियों की गुलामी करने वाले आदिवासी, दलित, पिछड़े नेता चाहिए।

तिर्की ने कहा कि अमित महतो अपने उम्मीदवार के नामांकन एवं सुदेश महतो भाजपा के उम्मीदवार के नामांकन के दौरान परिवारवाद पर ज्ञान दे रहे थे।

उन्हें बताना चाहिए सिल्ली उपचुनाव में अमित महतो की पत्नी चुनाव लड़ी थीं और 2019 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में आजसू नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी रामगढ़ से चुनाव लड़ी थीं, यह कौन सा वाद था ?

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...