Homeबिहारसमस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि देश और राज्य के हालात ठीक नहीं हैं।

एक तरफ छोटे-छोटे देश भारत को आंख दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य में कर्ज में डूबे बेरोजगार लोग पूरे परिवार सहित आत्महत्या कर रहे हैं।

पटना में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने समस्तीपुर में आत्महत्या करने वाले एक परिवार का मामला उठाया।

उन्होंने कहा कि मनोज झा का परिवार, जिसमें एक सात-आठ साल का बच्चा था, इतना प्रताड़ित हुआ कि उसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी।

राज्य में प्रताड़ना के और भी कई उदाहरण

इस राज्य में प्रताड़ना के और भी कई उदाहरण हैं। मोनू झा ने तीन लाख रुपये के लिए कैसे प्रताड़ित किया। तीन लाख रुपये का सूद 18 लाख पहुंचा दिया। उन्होंने मांग की कि मनोज झा के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय।

साथ ही एसआईटी (SIT) जांच करके सजा का प्रावधान किया जाय।उन्होंने कहा कि राज्य में जातिगत जनगणना होने जा रही है। इस जनगणना में दूसरा कॉलम शिक्षा और स्वास्थ्य रखना चाहिए।

तीसरा कॉलम आर्थिक और राजनीतिक लाभ नहीं मिल पाने वालों के लिए रखना चाहिए। जाति के साथ-साथ इन सब तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जाय।

साथ ही, किसे पहले लाभ मिलना चाहिए इसका भी सर्वे हो, ताकि मनोज झा जैसे परिवार को आत्महत्या न करना पड़े। जातिगत जनगणना हो लेकिन बिहार के हालात को ध्यान में रखते हुए।

एक राज्य एक ही जनगणना हो। जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...