रांची में कारोबारी पुनीत पोद्दार और CA नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर आयकर का छापा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आयकर विभाग (Income tax department) ने गुरुवार सुबह व्यवसायी पुनीत पोद्दार और चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कार्यालय और आवासीय परिसरों में छापेमारी की है। यह कार्रवाई कर चोरी के संदेह में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि कांके रोड, अपर बाजार, चर्च कांप्लेक्स सहित 12 स्थानों पर तलाशी अभियान (Search operation) जारी है। ऑपरेशन के लिए जमशेदपुर और आयकर विभाग की अन्य इकाइयों से टीम तैयार की गई है।

आयकर विभाग की टीम का सर्च जारी

बताया जा रहा है कि टीम ने पुनीत पोद्दार के स्वामित्व वाली कपड़ा दुकान बाबूलाल प्रेमकुमार (Babulal Premkumar) सहित विभिन्न दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

बाबूलाल प्रेमकुमार पोद्दार परिवार की सबसे पुरानी व्यापारिक फर्म है, जो कपड़ों का कारोबार करती है। अभी तक किसी भी नकदी बरामदगी (Cash recovery) की सूचना नहीं है। आयकर विभाग की टीम का सर्च जारी है।

Share This Article