Homeझारखंडहॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मेन रोड पहुंचे रांची SSP, कहा- किसी को...

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मेन रोड पहुंचे रांची SSP, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे

Published on

spot_img

रांची: रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा (Surendra Kumar Jha) ने करीब 12 घंटे के बाद फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शनिवार को वो मेन रोड पहुंचे जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया।

उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी तरह की अफवाह से बचें और उसे फ़ैलाने और फैलने से रोकें।

SSP ने कहा है कि गर कोई भी उपद्रवी सोच रहा है की वो बच जायेगा तो ऐसा नहीं है हम एक-एक को चुन चुनकर गिरफ्तार करेंगे।

रांची अमन पसंद लोगों का शहर है और शहर में इस तरह की घटना आगे नहीं हो इसकी हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी।

रांची SSP का पत्थर लगने से टूट गया हेलमेट

रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा मेनरोड (Main road) में हुई हिंसा में घायल हुए हैं। उन्हें मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। घटना के वक्त एसएसपी हेलमेट पहने हुए थे।

लेकिन पत्थर लगने से हेलमेट टूट गया। डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि SSP का सीटी स्कैन किया गया है। सिर में अंदरुनी चोट नहीं है।

शरीर के अन्य भाग में भी पत्थर से चोट है। रातभर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

BJP नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर रंगदारी की मांग

Jharkhand News: रांची के BJP नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर...

तोरपा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर मारपीट और जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand News: झारखंड के तोरपा थाना क्षेत्र के हरिजन टोली निवासी जवाहर नायक ने...

शाहरुख खान का ‘KING’ लुक लीक, अनदेखा अवतार देख फैंस…

Shahrukh Khan's 'KING' look leaked: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग'...

झारखंड हाई कोर्ट चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का कोडरमा विजिट, ज्यूडिशियल डिविजन और कोर्ट कैंपस का किया इंस्पेक्शन

Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान शुक्रवार को कोडरमा...

खबरें और भी हैं...