Homeबिहारबिहार में गंगा पर बन रहे SIX लेन पुल का सेगमेंट टूटा,...

बिहार में गंगा पर बन रहे SIX लेन पुल का सेगमेंट टूटा, निर्माण 15 दिनों से अधिक समय के लिए बंद

Published on

spot_img

बेगूसराय:  गंगा नदी पर बेगूसराय के सिमरिया और पटना के हाथीदह के बीच बन रहे सिक्स लेन पुल (SIX LANE BRIDGE) का सेगमेंट टूटने से बुधवार को भारी क्षति पहुंची है।

हालांकि लंच के समय में सेगमेंट टूटने से जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन पुल निर्माण एजेंसी (Bridge construction agency) को करीब एक करोड़ की क्षति हुई तथा निर्माण 15 दिनों से अधिक समय के लिए बंद हो गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुल के सिमरिया छोर पर निर्माण एजेंसी वेलस्पन के कार्यकारी एसपी सिंगला का बेस कैंप है।

बेस कैंप (Base camp) के समीप गैंट्री मशीन से सेगमेंट का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की दोपहर धूल भरी तेज आंधी के कारण 30 टन क्षमता वाला गैंट्री टूटकर सेगमेंट पर गिर गया।

जिससे एक सेगमेंट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि तीन अन्य सेगमेंट में भी दरार आ गई, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

निर्माण कार्य 15 दिनों के लिए ठप

पुल निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना वाले जगह पर करीब दो सौ श्रमिक काम करते हैं।

बुधवार की दोपहर लंच के समय अचानक आई आंधी से गैंट्री मशीन टूटकर सेगमेंट पर गिर गया तथा गिरने से एक सेगमेंट पूरी तरह से टूट गया है।

एक करोड़ की क्षति हुई है, तीन अन्य सेगमेंट की जांच कर रही है, निर्माण 15 दिनों के लिए ठप हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार अगर लंच समय के अतिरिक्त यह दुर्घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है तथा अधिकारी (Officer) जांच कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...