Latest NewsUncategorizedबैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR में 0.15 फीसदी का किया इजाफा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR में 0.15 फीसदी का किया इजाफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने भी अपने ग्राहकों का जोरदार झटका दिया है।

बॉब ने चुनिंदा अवधि वाले लोन के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) 0.15 फीसदी तक बढ़ा दी है। बैंक की बढ़ी हुई यह दर मंगलवार, 12 जुलाई से लागू होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) दी गई सूचना में बताया कि बैंक ने 12 जुलाई, 2022 से एमसीएलआर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

बैंक के मुताबिक वाहन, आवास और व्यक्तिगत लोन जैसे अधिकांश उपभोक्ता ऋणों के लिए एक साल की एमसीएलआर 7.50 फीसदी से बढ़ाकर 7.65 फीसदी कर दिया गया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की कटौती की

इसी तरह तीन और 6 महीने की अवधि वाले एमसीएलआर में 0.10 फीसदी का इजाफा बैंक ने किया है, जो बढ़कर क्रमशः 7.35 फीसदी और 7.45 फीसदी हो जाएगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज बैंक का शेयर 3.74 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 109.55 रुपये पर बंद हुआ।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (bank of india) के रेपो रेट में इजाफा के बाद एचडीएफसी और इंडियन ओवरसीज बैंक सहित कई बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है, जिससे इन बैंकों के ग्राहकों के लिए होम, ऑटो और कार लोन महंगा हो गया है।

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की कटौती की है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...