Latest NewsUncategorizedखुदरा महंगाई दर जून में मामूली गिरावट के साथ 7.01 फीसदी पर

खुदरा महंगाई दर जून में मामूली गिरावट के साथ 7.01 फीसदी पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर जून महीने में मामूली घटकर 7.01 फीसदी रही है, जबकि पिछले महीने में यह 7.04 फीसदी रही थी।

इस लिहाज से कह सकते हैं कि खुदरा महंगाई दर में पिछले महीने के मुकाबले मामूली गिरावट आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मार्च में 6.95 फीसदी और अप्रैल में 7.79 फीसदी पर पहुंच गई थी

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistics Office) के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जून में घटकर 7.01 फीसदी हो गई, जबकि मई में यह 7.04 फीसदी के स्तर पर थी। हालांकि, यह लगातार छठा महीना है, जबकि खुदरा महंगाई दर छह फीसदी से ज्यादा रहा है।

खुदरा महंगाई दर इससे पहले जनवरी, 2022 में 6.01 फीसदी, फरवरी में 6.07 फीसदी, मार्च में 6.95 फीसदी और अप्रैल में 7.79 फीसदी पर पहुंच गई थी।

हालांकि, दिसंबर, 2021 में यह 5.56 फीसदी के स्तर पर थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने अपने संशोधित अनुमान में खुदरा महंगाई दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...