HomeविदेशUkraine Russia War : रूस ने गंवाए 15 हजार सैनिक, 45 हजार...

Ukraine Russia War : रूस ने गंवाए 15 हजार सैनिक, 45 हजार हुए जख्मी

Published on

spot_img

वाशिंगटन/कीव: यूक्रेन पर रूसी हमले से यूक्रेन (Ukraine) को तो जबर्दस्त नुकसान हुआ ही है, रूस को भी अपने 15 हजार सैनिक गंवाने पड़े हैं। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्ध में रूस के 45 हजार सैनिक जख्मी हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के लगभग पांच महीने बाद भी घमासान थमा नहीं है। रूसी सेनाएं लगातार यूक्रेन पर हमलावर बनी हुई हैं।

इस बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (Intelligence Agency CIA) ने कहा है कि इस युद्ध में यूक्रेन के साथ रूस को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है।

CIA के निदेशक विलियम बर्न्स ने कोलोराडो में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम (Aspen Security Forum) में कहा है कि इस युद्ध में कम से कम 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं।

हमले का एक वीडियो भी जारी किया गया

उन्होंने रूस के 45 हजार से अधिक सैनिकों के जख्मी होने की बात भी कही। उन्होंने ये भी दावा किया है कि यूक्रेन के लोग भी भारी संख्या मारे गए हैं लेकिन ये संख्या रूसी सैनिकों की संख्या से कम है।

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन भी रूस को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ताजा मामले में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि देश के दक्षिणी हिस्से के नोवा काखोवका शहर के पास वायुसेना ने एक रूसी युद्धक विमान को मार गिराया है।

इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में आग का गोला बने रूसी युद्धक विमान (Russian Warplane) को साफ देखा जा सकता है और वो थोड़ी ही देर में जमीन पर गिर जाता है।

ये विमान जैसे ही जमीन पर गिरता है वैसे ही इसमें एक जोरदार धमाका होता है। इसके बाद इसमें से काले रंग के धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठता हुआ दिखाई देता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...