Latest Newsझारखंडझारखंड में ओला-उबर की तर्ज पर 108 Ambulances की मिलेगी सुविधा

झारखंड में ओला-उबर की तर्ज पर 108 Ambulances की मिलेगी सुविधा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: लाइफलाइन मानी जाने वाली 108 Ambulances सर्विस भी अब ओला और उबर की तर्ज पर एक क्लिक पर दरवाजे पर होगी।

इतना ही नहीं एंबुलेंस को आपका सटीक लोकेशन मिलेगा और वह टाइम से पहुंच जाएगा, जिससे कि गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

25 जुलाई से 108 फ्री एंबुलेंस सर्विस (108 Free Ambulance Service) की आनलाइन बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन करने वाली एजेंसी जिकित्जा हेल्थ केयर जीवन दूत 108 एंबुलेंस सर्विस एप लांच करेगा, जिससे फ्री एंबुलेंस की सुविधा लोगों को मिलेगी।

कैसे काम करेगा 108 एंबुलेंस सर्विस

जीवन दूत एप को मोबाइल में Play store से इंस्टाल करना होगा। इसके बाद अपना लोकेशन डालने के बाद एंबुलेंस की बुकिंग की जा सकेगी।

वहीं, एंबुलेंस को ट्रैक भी किया जा सकेगा कि वह कहां पहुंची है। इसके अलावा 108 पर कॉल कर भी एंबुलेंस को बुलाने की फैसिलिटी (Facility) जारी रहेगी, जिसमें कॉल करने के बाद नजदीकी एंबुलेंस को इसकी सूचना दी जाएगी। इसकी पूरी मॉनिटरिंग एक जगह से होगी, जिससे कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

App  बेस्ड एंबुलेंस सर्विस (App based ambulance service) के तहत सभी एंबुलेंस को जीपीएस और GPRS से लिंक किया जा चुका है। इसके अलावा एप को 108 टॉल फ्री नंबर से लिंक कर दिया गया है।

App   में मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP आएगा, इसे डालते ही संबंधित नंबर एप में रजिस्टर्ड हो जाएगा और जीपीएस की मदद से आपका लोकेशन शेयर हो जाएगा।

इतना ही नहीं एंबुलेंस के बुक करते ही 50 किलोमीटर के रेंज में हॉस्पिटल सर्विस और ब्लड बैंक (Hospital Service and Blood Bank) की जानकारी भी मिल जाएगी, जिससे कि तत्काल डॉक्टर से भी संपर्क किया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...