Homeझारखंडजमशेदपुर ट्रिपल मर्डर मामला : SSP का ड्राइवर निलंबित, रांची के फॉरेंसिक...

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर मामला : SSP का ड्राइवर निलंबित, रांची के फॉरेंसिक लैब भेजे जायेंगे पांच लोगों के फिंगरप्रिंट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस लाइन में हुए तिहरे हत्याकांड (Triple murder) में आरोपी Ramchandra Singh Jamuda को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इधर, रामचंद्र सिंह जामुदा को सजा दिलाने के लिए पुलिस की टीम ने कमर कस ली है। इसके लिए घटनास्थल से जब्त किए गए 41 प्रदर्शों को कोर्ट के आदेश के बाद जांच के लिए रांची के फॉरेंसिक लैब (Forensic Lab) भेजा जाएगा।

इनमें जो प्रमुख रूप से नमूने लिए गए हैं, उसमें पांच लोगों के Fingerprint के अलावा 18 स्थान से लिए गए खून के नमूने, जब्त किया गया हथियार, हत्यारोपी के कपड़े सहित अन्य सामान हैं।

रांची से आई Forensic Team ने इन सभी सामान को जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस द्वारा इन सामान को जांच के लिए भेजने के लिए कोर्ट से अनुमति हासिल की जाएगी। SSP ने इस मामले में जांच टीम को पुख्ता साक्ष्य कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

हत्यारोपी हत्या करने के बाद नदी में हथियार फेंका इसके बाद नहाकर निकला

इधर, इस हत्याकांड में गठित पुलिस की टीम को SSP द्वारा पुरस्कृत करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या (Murder) करने के बाद रामचंद्र जामुदा भागकर पहले दोमुहानी स्थित नदी में गया था, जहां उसने पानी में हथियार (Weapon) को फेंका।

इसके बाद वहां से नहाकर वह निकला था। उसके स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस ने RDS Club के गोताखोरों से हथियार निकलवाया, जो दोमुहानी नदी की तलहटी में था।

यह है मामला

19 जुलाई को SSP कार्यालय में तैनात महिला सिपाही सविता हेम्ब्रम, उसकी मां और बेटी की SSP के चालक रामचन्द्र सिंह जामुदा ने हत्या (Murder) कर दी थी।

हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। बाद में जामुदा को गिरफ्तार (Arrest) कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला त्रिकोणीय प्रेम संबंध (Love Affair) का है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...