Homeझारखंडझारखंड : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत कई नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत कई नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) समेत 12 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों पर घनुडीह OP में FIR दर्ज की गयी है।

BCCL की बस्ताकोला कोलियरी से गोलकडीह छह नंबर साइडिंग में होने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग (Transporting) को रोके जाने के मामले में यह FIR दर्ज हुई है।

इन्हें बनाया गया है आरोपी

वहीं अन्य आरोपियों में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, मार्क्सवादी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान, सपन पासवान, कामता पासवान, शिवबालक पासवान, राम प्रसाद यादव, हरेराम पासवान, शंकर रवानी, जनता मजदूर संघ के छोटू सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह, सेलो पासवान के अलावा अन्य नेता शामिल हैं।

28 जुलाई की रात दर्ज FIR -58/22 में भादंवि की धारा 147, 149, 323, 341, 504, 506, 350, 353 (3)1 लगायी गयी है।

इन्हें 28 जुलाई को भेजा गया था जेल

इससे पूर्व 28 जुलाई की देर रात तिसरा थाना पुलिस ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, मासस जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान, कामता पासवान, राम प्रसाद यादव व शंकर रवानी को उनके घरों से गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया गया था।

यहां बताते चलें कि अरूप समेत अन्य नेताओं पर हाइवा ड्राइवर से मारपीट करने, रंगदारी मांगने, ट्रांसपाेर्टिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। कांड बस्ताकोला के परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार शर्मा की शिकायत (Complaint) पर दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...