HomeUncategorizedसमाजवादियों ने बिहार से की अगस्‍त क्रांति की शुरुआत, भाजपा को सिखाया...

समाजवादियों ने बिहार से की अगस्‍त क्रांति की शुरुआत, भाजपा को सिखाया सबक: अखिलेश यादव

Published on

spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Chief Minister Akhilesh Yadav) ने Bihar के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि समाजवादियों ने नौ अगस्‍त को ‘अगस्‍त क्रांति’ की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबक सिखाया है, और UP में भी जनता BJP को ‘दूध के मक्‍खी’ की तरह निकाल फेंकेगी।

यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा, ”समाजवादियों ने Bihar में भाजपा (BJP) को सबक सिखाने का काम किया है। नौ अगस्त को ‘अगस्त क्रांति‘ की शुरुआत हो चुकी है।”

जनता BJP को ‘दूध के मक्‍खी’ की तरह निकाल फेंकेगी

सपा अध्‍यक्ष का इशारा Bihar के राजनीतिक घटनाक्रम का था, जहां JDU ने भाजपा का साथ छोड़कर मुख्‍य‍ विपक्षी पार्टी RJD के साथ मिलकर सरकार बनायी है।

यादव ने BJP सरकार के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का जिक्र करते हुए कहा ”वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर BJP तिरंगा भुला देगी और हिन्दू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) पर आ जाएगी।

BJP ने अंग्रेजों से तोड़ो और राज करो की नीति सीखी है। भाजपा की इन साजिशों से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है।

Bihar की तरह उत्तर प्रदेश (UP) की जनता भी भाजपा को दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी।”

BJP तिरंगे को सम्मान देना भी नहीं जानती

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘BJP आजादी के आंदोलन में अपनी कोई भूमिका न होने की शर्म छुपाने के लिए तिरंगा अभियान का सहारा ले रही है।

उसकी मंशा मुद्दों से भटकाने की है। BJP के मातृ संगठन राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने कभी न तो स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और न ही नागपुर स्थित अपने मुख्यालय पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराया।

तिरंगे को वह बस इन दिनों राजनीतिक एजेण्‍डा (Agenda) बना रही है। BJP तिरंगे को सम्मान देना भी नहीं जानती।’’

पूर्व CM ने आरोप लगाया कि आजादी के लिए संघर्ष करने और बलिदान देने वालों ने स्वतंत्र भारत के संबंध में जो सपने देखे थे उनको BJP सरकार ने धूल धूसरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भाजपा सत्ता में आने पर गांव-गरीब की उपेक्षा कर अपने पूंजीपति मित्रों का खजाना भरने पर ही ध्यान केन्द्रित किये हुए है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...