HomeझारखंडED की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से मिले दो AK-47

ED की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से मिले दो AK-47

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रेम प्रकाश उर्फ PP के 17 ठिकानों पर ED बुधवार सुबह से छापामारी कर रही है।

रांची के अलावा बिहार, दिल्ली, तमिलनाडू सहित अन्य राज्यों में भी छापामारी चल रही है। प्रेम प्रकाश के घर से ED को दो एके 47 राइफल (Rifle) भी मिले हैं। यह हथियार झारखंड पुलिस (Weapons Jharkhand Police) के दो अंग रक्षकों का बताया जा रहा है।

प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी

कहा जा रहा है कि अंगरक्षक यहां पर हथियार रख कर अपने घर फ्रेश होने के लिए गए थे। वहीं, Ranchi के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट (Vasundhara Apartment) के 8th तल्ले पर भी ED की टीम पहुंची है।

यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ED की रडार में है।

छापेमारी के दौरान CRPF जवानों की तैनाती की गयी है। CM Soren के सीए जे जयपुरियार (Ca J Jaipuriar) के घर पर भी ED छापेमारी कर रही है।

ED ने प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की

इससे पहले ED ने बीते 25 मई को प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ऑफिस और वसुंधरा अपार्टमेंट (Office-Vasundhara Apartment) में छापेमारी की थी।

छापेमारी के क्रम में प्रेम प्रकाश के वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर – 802 में ED अधिकारियों को काफी कीमती सामान का पता लगा था।

अधिकारियों को पूछताछ (Inquiry) के क्रम में बड़ी रकम के लेन-देन की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद ED ने प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की थी।

spot_img

Latest articles

बड़ी लापरवाही: रिम्स में चार दिनों से ओपीडी पंजीकरण बंद, मरीज परेशान

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में प्रशासनिक लापरवाही एक बार...

बिरसा मुंडा और सिदो–कान्हू के सम्मान में झारखंड सरकार बदलेगी राजभवनों के नाम

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के राजभवनों के नाम बदलने का बड़ा फैसला...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

खबरें और भी हैं...