Latest Newsविदेशरूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: गुरुवार से प्रस्तावित रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 को America ने चिंताजनक करार दिया है।

सात दिन तक चलने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) में रूस के साथ भारत और चीन सहित कई देशों के पचास हजार से अधिक सैनिक भाग ले रहे हैं।

रूस ने भारत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। जिसके बाद से ही अमेरिका की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस (Us Presidential Residence White House) की प्रेस सचिव जीन पियरे ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण और बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का सैन्य अभ्यास करना चिंताजनक है।

इस मसले पर America द्वारा भारत पर कोई दबाव न डाले जाने के बारे में पूछे जाने पर पियरे ने कहा कि सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले हर देश को स्वयं निर्णय लेना होता है।

ऐसे में रूस के साथ भारत के Military Exercise करने का फैसला भी अमेरिका ने भारत पर ही छोड़ दिया है। रूस के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले देशों पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने साफ कहा कि उनके पास इस बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है।

Military Exercise सात अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे

इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence ) ने कहा कि एक से सात सितंबर तक चलने वाले सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 में भारत, चीन, लाओ, मंगोलियटा, निकारागुआ, सीरिया सहित कई देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे।

यह अभ्यास सभी सहभागी देशों की सेनाओं को रक्षात्मक और आक्रामक अभियानों के गुर सीखने का अवसर प्रदान करेगा। यह Military Exercise सात अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे।

इस दौरान युद्ध से जुड़े पांच हजार से अधिक सैन्य उपकरणों, 140 विमानों, 60 युद्धपोतों एवं अन्य जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...