Latest Newsझारखंडझारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अलंकरण समारोह में राज्य के 80 पुलिस अधिकारियों व कर्मकारियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

डोरंडा स्थित जैप वैन ग्राउंड पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए कुल 80 चयनित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से तीन पुलिस पदाधिकारी को नवाजा गया। इनमें आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह, हवलदार छत्रजीत लिम्बु और हवलदार लाल बहादुर आले शामिल हैं। वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से 47 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इनमें आइपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीना शामिल हैं। पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची सहित 30 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इनमें रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा,एसएसपी जमशेदपुर एम तमिल वाणन ,सिटी डीएसपी जमशेदपुर अनुदीप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर शंभू कुमार सिंह, एसआइ ललन प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं।

इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के डीजीपी एमवी राव सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर जैप -1 परिसर में आईपीएस अतिथि गृह ‘पलाश’ का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया।

spot_img

Latest articles

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

Army Vehicle Falls in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

Akhilesh Yadav Launches Scathing Attack: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

जवाहर भवन में श्रमिकों की आवाज़, कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन

National Conference of Congress : दिल्ली स्थित जवाहर भवन में 22 जनवरी को कांग्रेस...

विधानसभा में बड़ा सियासी हंगामा, राज्यपाल के रवैये पर सरकार सख्त

Big Political Uproar in the Assembly : बेंगलुरु में गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा (Karnataka...

खबरें और भी हैं...