जामताड़ा में 10 रुपए नहीं मिलने पर नाबालिग ने खाया जहर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: 10 रुपये नही देने पर नारायणपुर थाना (Narayanpur Police Station) क्षेत्र के बरियारपुर गांव की एक किशोरी ने मंगलवार की दोपहर जहर (Poison) खाकर Suicide का प्रयास किया।

पीड़ित किशोरी को गंभीर स्थिति मे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। वही चिकित्सक ने पर्यवेक्षण मे रखा है।

मौके पर अस्पताल मे भर्ती किशोरी ने बताया कि वह अपनी मां से 10 रूपये की मांग की। यह राशि नही मिलने पर उसने आवेश मे आकर खेतो के लिए रखा कीटनाशक दवा (Pest control medicine) का सेवन कर लिया।

बिना कुछ किसी को बताए उसने खा लिया कीटनाशक

वही तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में 108 Ambulance से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर किशोरी के दादा सोंदो हांसदा ने बताया कि उनकी पोती 10 रूपये के लिए जिद कर रही थी।

परंतु उनकी मां के यह राशि देने से इंकार कर दिया। बिना कुछ किसी को बताए उसने कीटनाशक (Insecticide) खा लिया।

Share This Article