राज्यपाल ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों से की मुलाकात

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने बुधवार को राजभवन में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों (Handicapped cricket players) से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने उनकी विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली।

27, 28 एवं 29 सितम्बर को Macon Stadium, रांची में भारत-बांग्लादेश टी-20 दिव्यांग (शारीरिक रूप से) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इसमें झारखंड के छह खिलाड़ी मुकेश कंचन, विजय महतो, निशांत कुमार उपाध्याय, विशाल नायक, वागिश त्रिपाठी, सौकत अली का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम (Indian Divyang Cricket Team) में हुआ है।

राज्यपाल ने इन सभी खिलाड़ियों को प्राप्त इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों (Disabled players) को आज भी अपेक्षित सम्मान प्राप्त नहीं है। प्रतियोगिता के आयोजन में भी वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ता है।

Share This Article