Latest Newsक्राइमPatiala House Court : PFI के 18 सदस्यों की NIA हिरासत पांच...

Patiala House Court : PFI के 18 सदस्यों की NIA हिरासत पांच दिन और बढ़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के गिरफ्तार 18 सदस्यों की NIA हिरासत 5 दिन और बढ़ा दी है।

आज इन आरोपितों की NIA हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें Court में पेश किया गया था।

कोर्ट ने 22 सितंबर को सोमवार तक NIA की हिरासत में भेजा था।

देशभर में 106 PFI सदस्य गिरफ्तार हुए

NIA ने 22 सितंबर को 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में PFI के दफ्तरों और उनके सदस्यों के यहां छापेमारी (Raid) की थी।

देशभर में 106 PFI सदस्य गिरफ्तार हुए। इन पर टेरर फंडिंग (Terror Funding) और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ने के लिए बरगलाने का आरोप है।

इसी क्रम में PFI के 18 सदस्यों को NIA ने 22 सितंबर की सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

इन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर आतंकवादियों (Terrorists) को धन मुहैया कराए और उनके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की।

इस मामले में ED जांच कर रही है।

ED 2020 में दिल्ली में दंगों को भड़काने, UP के हाथरस (Hathras) में एक दलित महिला के साथ कथित गैंगरेप और उसकी Death के मामले में साजिश रचने और कुछ अन्य मामलों में PFI के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

ED ने लखनऊ में मनी लांड्रिंग (Money Laundering) के मामले में PFI पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट (Charge Sheet) दाखिल कर चुकी है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...