HomeUncategorizedभारत का गलत नक्शा दिखाने पर विवादों में घिरी KCR की नई...

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर विवादों में घिरी KCR की नई पार्टी BRS

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) राष्ट्र समिति का नाम बदल कर बनी भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी विवाद में घिर गई है।

BRS Party के बैनर पोस्टरों (Posters) में दर्शाए गए भारत (India) के नक्शे पर भाजपा (BJP) ने सवाल उठाए हैं।

इस संबंध में भाजपा केन्द्रीय चुनाव आयोग को भी एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग कर चुकी है।

भारत का नक्शा गलत दर्शाया गया

दरअसल, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (CM Chandrashekhar Rao) ने विजयदशमी के दिन अपनी पार्टी की साधारण सभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्तर पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) करने का प्रस्ताव पारित किया था।

BJP का आरोप है कि बीआरएस पार्टी के बैनर पोस्टर में भारत का नक्शा गलत दर्शाया गया है।

इसे लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस ज्ञापन में भाजपा ने बीआरएस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

भारत के संविधान के खिलाफ है और भारत की अखंडता का अपमान

निजामाबाद से भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने भी Twitter पर बीआरएस का एक पोस्टर शेयर कर लिखा कि इसमें आधा कश्मीर गायब है।

BRS के पोस्टर में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भारत के नक्शे के बीच नजर आ रहे हैं।

भाजपा सांसद का आरोप है कि केसीआर ने भारत के नक्शे को गलत दिखाया है, यह भारत के संविधान के खिलाफ है और भारत की अखंडता का अपमान है।

भाजपा सांसद ने लिखा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में देश का क्षेत्र यह देश का परिभाषित किया गया है। पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा है।

पीओके को भारत के नक्शे से हटाकर केसीआर की पार्टी पाकिस्तान का समर्थन कर रही है। इसके अलावा भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. पार्थसारथी ने भी केसीआर को देश का नेता नहीं बल्कि देशद्रोही बताया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर भी कर चुके हैं यह गलती

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी यही गलती कर चुके हैं।

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद का नामांकन करने के बाद थरूर ने जो घोषणापत्र पेश किया था, उसमें भी भारत के नक्शे में अधूरा कश्मीर था।

इसको लेकर कांग्रेस नेता थरूर की जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकारने के बाद तत्काल मैप में सुधार किया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...