Homeझारखंडरांची में हत्या सद्दाम , इसराफिल और जावेद को उम्रकैद

रांची में हत्या सद्दाम , इसराफिल और जावेद को उम्रकैद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त SM शहजाद की अदालत ने (Court) कोयले से भरे ट्रक को (Coal Truck) लूटने के दौरान उसके चालक (Truck Driver) और खलासी की गोली मार कर हत्या (Murder) करने के अभियुक्त चान्हो निवासी सद्दाम अंसारी, इसराफिल उर्फ राजा एवं जावेद अंसारी को उम्रकैद की (Life Sentence) सजा सुनायी है।

अदालत ने तीनों पर 10 – 10 हजार रुपये का जुर्माना (Fine) भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उन्हें छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

निर्माणधीन ईंट के घर में छिपा दिया

उल्लेखनीय है कि तीनों अभियुक्तों ने 25 फरवरी 2020 को हत्या के बाद दोनों के शव (Dead Body) चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा रोड के चोरया गांव के बाजार टांड स्थित बनारसी राम के निर्माणधीन ईंट के घर में छिपा दिया था।

शव को (Dead Body) ईंट और पत्थर से कूच दिया था, ताकि पहचान नहीं हो सके।

घटना को लेकर चान्हो थाना में अज्ञात के (Unknown Preson) खिलाफ कांड संख्या 39/2020 FIR की गयी थी। जांच के दौरान उक्त आरोपितों का नाम सामने आया था। तीनों को अदालत ने (Court) पूर्व में दोषी (Accused) ठहराया था।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...