Latest NewsUncategorizedभारतीय रेल शुक्रवार से चलाएगी एक महीने तक मेगा सुरक्षा अभियान

भारतीय रेल शुक्रवार से चलाएगी एक महीने तक मेगा सुरक्षा अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सुरक्षा Indian Railway (भारतीय रेल) की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है।

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने अचल संपत्तियों (Fixed Assets), लोकोमोटिव (Locomotive) और रोलिंग स्टॉक (Rolling Stock) के रखरखाव में किसी भी कमी को दूर करने और भारतीय रेल से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था (Security System) को मजबूत करने के लिए सभी जोनल रेलवे को 28 अक्टूबर से एक महीने का सुरक्षा अभियान (Security Operation) शुरू करने का निर्देश दिया है।

इस अभियान के दौरान मौजूदा प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और मानवीय पहलुओं की निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों में सुधार सुनिश्चित करें

रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने सभी जोनल रेलवे को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मुख्यालय और मंडलों के अधिकारी सघन निरीक्षण करें और अभियान के दौरान निरीक्षण (Supervision) के क्रम में पाई गई कमियों में सुधार सुनिश्चित करें।

अभियान के दौरान प्रत्येक मंडल में प्रत्येक दिन कम से कम एक मुख्यालय अधिकारी निरीक्षण पर होना चाहिए।

साथ ही, प्रत्येक मंडल का प्रत्येक प्रमुख खंड एक अधिकारी द्वारा नाइट फुट प्लेट निरीक्षण के अधीन होना चाहिए।

मंडलों के सभी वर्गों का निरीक्षण डीआरएम व एडीआरएम द्वारा किया जाएगा। अचल संपत्तियों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

स्टेशन व परिचालन से जुड़े अन्य कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

रेलवे बोर्ड (Railway Board) के इस मेगा सुरक्षा अभियान के निर्देशों में सभी पटरियों (Tracks) की नियमित गश्त और उनकी दिन-प्रतिदिन निगरानी शामिल है।

परिचालन संबंधी उचित कार्यप्रणालियों का पालन और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी नहीं होने देना सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों (Stations) पर औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। साथ ही गेट, स्टेशन व परिचालन से जुड़े अन्य कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...