Homeझारखंडफिर CBI के शिकंजे में गिरिडीह डाकघर, दर्ज हुई दो नई FIR

फिर CBI के शिकंजे में गिरिडीह डाकघर, दर्ज हुई दो नई FIR

Published on

spot_img

गिरिडीह: Giridih Head Post Office (गिरिडीह मुख्य डाकघर) में 89 लाख के घोटाले (Giridih Head Post Office scam) का खुलासा करने वाली धनबाद CBI ने गुरुवार को दो नई FIR दर्ज की हैं।

ताजा प्राथमिकियों में 89 लाख के घोटाले में आरोपित Giridih Head Post Office  के असिस्टेंट पोस्टमास्टर मो. अल्ताफ और ग्रामीण डाकसेवक कृष्ण कुमार दास के पास CBI को 1 करोड़ 26 लाख 80 हजार 3 सौ 10 रुपए की अवैध कमाई मिली है।

CBI ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पहली प्राथमिकी में डाकसेवक कृष्ण (Dak Sevak Krishna) के पास CBI को 65,77,566 लाख रुपए की बेनामी चल अचल संपत्ति मिली है।

ये संपत्तियां उन्होंने पत्नी व दोनों बेटियों के नाम पर बनाई

यह डाकसेवक की कुल वैध आमदनी से 628 प्रतिशत अधिक है। वहीं दूसरी प्राथमिकी में असिस्टेंट पोस्टमास्टर अल्ताफ (Assistant Postmaster Altaf) के पास 61,02844 लाख रुपए की वैसी संपत्ति मिली है, जिनका स्रोत अज्ञात है।

यह वैध कमाई से 87 प्रतिशत अधिक है। CBI की प्राथमिकी के अनुसार, अल्ताफ की संपत्तियों की चेकिंग पीरियड 1 मार्च 2014 से 21 दिसंबर 2019 रही।

उसके पास 68.35 लाख की चल-अचल संपत्ति थी। सैलरी समेत अन्य वैध माध्यमों (Other Legitimate Means) से 70.19 लाख रुपए कमाए। इनमें 63.40 लाख खर्च किए। इस तरह 6.79 लाख की बचत होनी चाहिए थी। ये संपत्तियां उन्होंने पत्नी व दोनों बेटियों के नाम पर बनाई ।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...