Homeझारखंडझरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने 8 साल बाद तोड़ी चुप्पी,...

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने 8 साल बाद तोड़ी चुप्पी, आंखों में आंसू, दिल में दर्द

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad News: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने रविवार को 8 साल पुराना वो दर्द बाहर निकाला, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुख ये है कि मेरे सगे भाई नीरज सिंह की हत्या के मामले में मेरा नाम जोड़ा गया।

हम बचपन से साथ खेलते-कूदते बड़े हुए, एक-दूसरे के सबसे करीब थे। मैं आज तक नहीं समझ पाया कि मुझ पर ये आरोप क्यों लगा?”

2017 की वो खौफनाक रात

2017 में पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की चार लोगों समेत गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्कालीन विधायक और सगे भाई संजीव सिंह को ही मुख्य आरोपी बना दिया। संजीव 2017 से 2019 तक जेल में रहे।

“मैंने खुद CBI जांच की मांग की थी”

संजीव ने बताया, “मैंने खुद CBI जांच की मांग की थी ताकि सच सामने आए। 2019 में हाईकोर्ट गया, दो साल केस चला। 2023 में कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा, लेकिन सरकार ने CBI को पार्टी बनाकर कहा – जांच की जरूरत नहीं!”

परिवार से दूरी, राजनीति से किनारा

संजीव ने माना, “राजनीति में आने के बाद परिवार और पत्रकारों से दूरी हो गई थी। अब वो दूरी खत्म कर रहा हूं।” उन्होंने बताया कि जेल से पत्नी और पूर्व विधायक रागिनी सिंह के जरिए संदेश भिजवाया था – “चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच रहो, सेवा करो। हमारा परिवार सिर्फ वोट नहीं, सेवा के लिए जाना जाता है।”

स्वास्थ्य ठीक होने के बाद लेंगे फैसला

स्वास्थ्य को लेकर संजीव बोले, “जब शरीर साथ देगा, तब भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करूंगा। राजनीति में टिके रहना ही बड़ी बात है। बहुत कुछ सहा है, लेकिन सच्चाई एक दिन जरूर सामने आएगी।

“पांच भाई, 13 बहनें – फिर भी टूट गया

आंसुओं को रोकते हुए संजीव ने कहा, “हम पांच भाई और 13 बहनें हैं। इतने बड़े परिवार में ऐसा आरोप लगना मुझे अंदर से तोड़ गया। आज भी नींद नहीं आती।”

spot_img

Latest articles

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

रांची : झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस...

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

खबरें और भी हैं...